बक्सर: पीएम मोदी के बक्सर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश.
Buxar, Buxar | May 22, 2024 बक्सर औद्योगिक क्षेत्र के अहिरौली में 25 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी सभा की तैयारियां प्रारंभ हो गई है. तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चंद्र झा पहुंचे. डीआईजी श्री झा ने पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के साथ सभा स्थल का मुआयना किया और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिया.