रिविलगंज: सिमरिया घाट पर नहाने के दौरान बीडीसी भीम सिंह दुबे डूबे, तलाश जारी
जलालपुर प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के बीडीसी भीम सिंह के सिमरिया घाट पर डूबने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार की सुबह हुए एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने से मारिया शमशान घाट पहुंचे थे । अंतिम संस्कार के बाद नहाने के दौरान में अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई और तलाश जारी है।