सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और ग्रामीण आजीविका की अपार संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को नगरी विकासखंड के वनांचल एवं उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत मांदागिरी स्थित प्राचीन गौतम ऋषि पहाड़ का भ्रमण किया। पूजा-अर्चना की ।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास, आवागमन की सुविधा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। भ्रमण में वनमंडलाधिकारी श्री कृष्णा जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
#वनांचल #dhamtarinews #forest #forestarea #beutyofnature🌿🌊✨