जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने धमतरी विकासखंड का सघन दौरा कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित एवं आवश्यक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने, विद्यार्थियों के लिए खेल सुविधाएं बढ़ाने तथा ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों की प्राथमिकता तय कर नियमानुसार प्रस्ताव एवं प्राक्कलन तैयार करने तथा स्वीकृति की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
#ceo #jilapanchayat #gramin #student #dhamtarinews