लत्तीपाकर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान धरारा निवासी निर्मला देवी (पति स्व. नरसिंह महतो) के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। हालत गंभीर बताई जा रही है।