भरतपुर: भरतपुर में प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की कुचलकर हुई मौत
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र में लुधावई टोल के पास शनिवार दोपहर 2 बजे प्राइवेट बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। बेकाबू होकर गिरे युवक का सिर बस के टायर के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सौरभ, 28, निवासी खरेरा, उच्चैन, महुवा में हेयर कटिंग का काम करता था और भरतपुर जा रहा था।