ग्वालियर सहित देशभर में आज री NEET-2026 एग्जाम हो रहे हैं..ग्वालियर जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही सत्र में परीक्षा होगी, जिसमें 10 हजार 543 परीक्षार्थी शामिल हुए.. परीक्षार्थी सुबह 10:30 बजे से ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए पहुंच चुके थे..और 1:30 बजते सभी केंद्रों के मुख्य द्वार (गेट) बंद कर दिए गए..परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं..प्रश्नपत्र बैंक के लॉकर से परीक्षा केंद्रों तक केवल सरकारी वाहनों से ही पहुंचाए गए इन वाहनों में CRPF, स्थानीय पुलिस, केंद्र अधीक्षक और संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद रहे..और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई..इस दौरान परीक्षार्थीयों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा.. महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग फ्रिस्किंग बूथ बनाए गए और जांच पूरी होने के बाद डिजिटल बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्�