चास: तेनुघाट-तुपकाडीह सड़क का निर्माण जारी, नहर किनारे चौड़ीकरण से सफर होगा आसान
Chas, Bokaro | May 9, 2026 बोकारो जिले में तेनुघाट से तुपकाडीह तक नहर के किनारे-किनारे चल रहा सड़क निर्माण का कार्य अब धरातल पर दिखने लगा है। इस सड़क के निर्माण से अब आवागमन भी आसान होगा। शनिवार समय लगभग साढ़े 11 बजे स्थानियों ने बताया कि इस नई और चौड़ी सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जैसे की तेनुघाट से बोकारो, धनबाद और चंद्रपुरा जाने में काफी कम समय लगेगा।