मुज़फ्फरनगर: सहपाठी से विवाद के बाद गायब हुआ नवोदय विद्यालय का छात्र, चार दिन में रिजल्ट न मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा
बघरा के जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र आर्यन 4 दिन से लापता है। तितावी थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी आर्यन कक्षा नौ का छात्र था। बताया जा रहा है कि सहपाठी से हुए विवाद के बाद वह स्कूल परिसर से गायब हो गया। परिजन तब से अपने लाडले की तलाश में भटक रहे हैं। ग्रामीणों में नाराजगी इस बात को लेकर थी कि पुलिस चार दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं दे पाई