बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_ पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..
#Nainital #HeavyRainfall
उत्तराखण्ड में नैनीताल के पाण्डे छोड़ गांव में मकानों के भीतर घुसा बरसाती ककड़िया नाले का पानी। घर के अंदर से निकलती पानी की तेज रफ्तार देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। घरवालों ने बमुश्किल एक एक कर कीमती सामान बाहर निकाला।
मंगलवार सवेरे नैनीताल जिले में अलचौना के पाण्डेछोड़ गांव के घरों में पीछे से बहने वाले ककड़िया नाले का पानी आना शुरू हुआ। दोपहर होते होते नाले से आने वाले पानी का बहाव बहुत तेज हो गया, जो लगभग दो दर्जन घरों में घुस गया। प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर सभी प्रभावित लोगों को उनके बहुमूल्य समान के साथ सुरक्षित जगह पहुंचाया। बरसाती नाले का पानी बढ़ने के साथ ही घर को भी खतरा हो गया, जिससे लोगों ने घरों के भीतर से सामान निकाला गया। पीड़ितों का काफी नुकसान बताया जा रहा है।
प्रशासन ने नोटिस जारी कर यहां रहने वाले मुरलीधर, ललित मोहन, त्रिलोक चंद, भुवन चंद, दीपा देवी, प्यारे लाल, प्रेम प्रकाश, कृष्ण चंद, सुंदर लाल, चंपा देवी समेत कुल 23 परिवारों को जगह खाली करने को कहा है।