बेगूसराय में कथित कुख्यात चोर की हत्या, तीन माह पहले जेल से निकला था बाहर
बेगूसराय: जिले में एक कथित कुख्यात चोर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना सिकंदरपुर स्थित ब्राह्मी स्थान के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक करीब तीन माह पूर्व जेल से बाहर आया था।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#BreakingNews #bihar
Bihar, India | Aug 19, 2026