बीसलपुर: बिलसंडा थाना क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश में कच्चा मकान गिरा
दरअसल मामला बीसलपुर तहसील में पड़ने वाले बिलसंडा क्षेत्र का है। जहां चरखौला गांव के रहने वाले बराती लाल का कहना है कई दिनों से वारिश हो रही है बीती रात झोपड़ी के नीचे लेटा था तभी दीवार गिर गई जिसने वो बाल बाल बच गया। वहीं सिमरा महीपत गांव के रहने वाले रामनिवास का कहना है परिवार के लोग रात को सो रहे थे तभी कच्चे मकान का आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया ।