पताही प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यभर की 10 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 10–10 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी, जिसका लाइव प्रसारण जीविका दीदियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने देखा।