बिलासपुर: साकेत अपार्टमेंट चोरी कांड का खुलासा, 20 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया
सोमवार को दोपहर 2:00 मिली जानकारी, साकेत अपार्टमेंट चोरी कांड का खुलासा 20 दिन की तलाश के बाद बिलासपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के आरोपी ताज मोहम्मद को मेरठ से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 35.34 ग्राम पिघला सोना और सामान बरामद हुआ। उसके खिलाफ दिल्ली, मेरठ समेत कई शहरों में 47 मामले दर्ज हैं।