एसडीएम ने किया शासकीय हाईस्कूल रायपुरा का निरीक्षण
-----
एसडीएम श्री गगन मीणा द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के क्रम में आज रायपुरा स्थित शासकीय हाईस्कूल रायपुरा का निरीक्षण किया गया।
एसडीएम श्री गगन मीणा द्वारा शासकीय हाइस्कूल रायपुरा में निरीक्षण के दौरान बच्चों से चर्चा कर अध्ययन-अध्यापन और मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व अधिकारियों द्वारा कलस्टर क्षेत्र के ग्रामों के भ्रमण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं का आंकलन भी करना है। इसीक्रम में एसडीएम श्री गगन मीणा द्वारा शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
18 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026