खिलाड़ियो के लिए आदर्श है मेजर ध्यानचंद- श्री सोलंकी
मेरा युवा केन्द्र द्वारा मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतियोगिताऐं सम्पन्न
-----
शहर के पाली रोड़ स्थित देहात थाना खेल मैदान पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केन्द्र एवं जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में गत शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खो-खो प्रतियोगिता एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एक सेंकड़ा से अधिक खिलाड़ियो ने भाग लेकर मेजर ध्यानचंद के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि प्रकट की।
इस दोरान जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष श्री बिहारी सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष श्री विष्णु सिंहल, कोच श्री डेलन सिंह तुमराची, मेरा युवा केन्द्र से सुश्री तनवी दुबे, मुक्तिबोध युवक मंडल के श्री गिर्राज किशोर शर्मा, कोच श्री पंकज शर्मा सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई, इसके बाद खो-खो ग्राउंड की पूजा करते हुए बालक एवं बालिका वर्ग के जूनियर, सीनियर वर्ग के खिलाड़ियो के बीच मैच हुआ। इस मौके पर सम्बोधित करते हुए खो-खो संघ के अध्यक्ष श्री बिहारी सिंह सोलंकी ने कहा कि श्योपुर जिले में खेल प्रतिभाऐं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुकी हैं, यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौजूद हैं तो वहीं कई खिलाड़ी अभी और है जो आने वाले दौर में हमारे जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहंुचकर गौरव बढ़ायेंगे। इस दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो को मेडल एवं शील्ड भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री दिनेश मंगल, श्री पूरणचंद शिवहरे, खो-खो संघ के सचिव श्री पंकज शर्मा, श्री शुभम बैरागी, शिक्षा विभाग से श्री देवेन्द्र सिकरवार, खेल विभाग से श्री आशीष शर्मा, श्री विनोद आदि मोजूद रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 30, 2026