प्रतापगढ़: अंतू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लीलापुर इलाके के गैंगस्टर राज कुमार की ₹31 लाख की संपत्ति होगी कुर्क
जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ ने थाना अंतू पर पंजीकृत मुकदमे के तहत शातिर अपराधी राज कुमार वर्मा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से अर्जित ₹31,10,350 की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने गुरुवार शाम 6 बजे पुष्टि की कि अपराधियों पर नकेल कसने हेतु यह कुर्की की जा