सूरजपुर: ग्राम पंचायत शिवनदनपुर का 28 लाख बकाया, कलेक्टर से पंचायत ने लगाई गुहार...
ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर के संडे मार्केट में निर्मित अटल बाजार समेत बस स्टैंड में पंचायत परिसर की दुकानों के साथ ही नल जल योजना की 28 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि नहीं मिलने से परेशान ग्राम पंचायत प्रशासन ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपकर बकाया राशि वसूली के लिए कारगर कार्रवाई की मांग की है।