सूरजपुर: प्राथमिक शाला कमलपुर में न्यौता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों ने लिया गुपचुप, चाट, दोसा का स्वाद।
प्राथमिक शाला कमलपुर में न्यौता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों ने गुपचुप, चाट, दोसा, मूंग दाल के हलवे व अन्य व्यंजन का आनंद लिया। प्राथमिक शाला कमलपुर की प्रधान पाठक शशि जायसवाल के सौजन्य से न्योता भोज में व्यंजन बच्चों के लिए सजे हुए थे। किसी ने गुपचुप तो किसी ने चाट से अपने भोजन की शुरूआत की। स्कूल के बच्चों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट नजर आ रही थी। सभी बच्चों ने न्योता भोज का जमकर आनंद लिया।