सूरजपुर: महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को दी बधाई, कहा- प्रदेश की 11 सीटें BJP की होंगी
महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लोकसभा प्रत्यासी शशि सिंह को बधाई देते हुए कहा की हम दोनों जिला पंचायत में साथ में सदस्य थे कांग्रेस ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है मैं उन्हें बधाई देती हूं पर वहीं शशि को कोई चुनौती नही मानती है कहा की लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी का जीतना तय है छत्तीसगढ़ के 11 के 11 सीट भाजपा के खाते में जा रही है।