बीसलपुर: हरियाणा के भीषण सड़क हादसे में बढ़ेपुरा के पांच श्रमिकों की मौत, सात घायल
बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहसील बीसलपुर थाना दियोरिया कला के ग्राम बढ़ेपुरा कुसमा के 11 श्रमिक भाई रात घर से हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने निकले जिनका हरियाणा खरखोदा बस अड्डा के निकट सुबह 4:00 बजे के करीब भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि साथ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।