चित्तौड़गढ़, 8 जुलाई। महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला सुरक्षा, सम्मान, हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा पर जानकारी दी।