चित्तौड़गढ़। शनिवार को लैब असिस्टेंट सीधी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले में भूगोल विषय के लिए 15 केंद्र बनाए गए थे। कुल 4822 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3922 उपस्थित रहे, जबकि 900 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 81.34 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।