गिर्वा: मादड़ी में लघु उद्योग भारती के उद्योग दर्शन कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
Girwa, Udaipur | Feb 27, 2025 मादड़ी में लघु उद्योग भारती के उद्योग दर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन। दरअसल गुरुवार को मादड़ी स्थित फिकुसा एंटरप्राइजेज में उद्योग दर्शन का आयोजन किया गया जिसमें लघु उद्यमियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि इस आयोजन में 45 उद्यमियों की सहभागिता रही।