गिर्वा: मंत्री मदन दिलावर ने लखावली तालाब पहुंचकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जल संरक्षण विकास कार्यक्रमों का किया अवलोकन
Girwa, Udaipur | Feb 26, 2025 प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को लखावली तालाब पहुँचे। जहाँ उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जलसंरक्षण विकास कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जलाशय संरक्षण महाभियान संगोष्ठी में भी शिरकत की। मंत्री दिलावर ने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।