जमुई: टिहिया के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, DM के आदेश पर शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jul 9, 2026 टिहिया गांव के पास बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सोनो में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रात 9’बजे सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन सदर अस्पताल में जांच के बाद डाक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।