पातेपुर: पातेपुर के सैदपुर डुमरा के युवक की हत्या कर हाजीपुर में फेंका शव, पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम।
पातेपुर के सैदपुर डुमरा गांव से गायब युवक का शव हाजीपुर से बरामद हुआ। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार की देर रात 9 बजे के करीब शव मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक वीरेंद्र राय सैदपुर डुमरा का रहने वाला था। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक बोते रविवार से गायब था।सिमरवारा गांव में उसकी बाइक मिली।