Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन,सफल छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय परीक्षा में शामिल Dainik Bhaskar News18 India Aaj Tak ABP Live India Today News24 बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के सभागार में सोमवार को मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव लेखपाल विनोद कुमार एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ शिवनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के 18 संकुल स्तरीय विद्यालयों से कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पूर्व संकुल समन्वयक डॉ मनोरंजन कुमार एवं शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना, उनमें राष्ट्र भावना जागृत करना और उनकी बौद्धिक क्षमता, ज्ञान एवं प्रतिभा का आकलन करना था। उन्होंने ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सफल छात्र-छात्राएं अगले मंडे मेगा क्विज की जिला स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगे, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए अलग-अलग वर्गों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक, संबंधित विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय पर प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लेखपाल विनोद कुमार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. शिवनाथ प्रसाद, शिक्षक आनंद त्रिवेदी, किसलय कुमार, डॉ. संजय कुमार, संतोष राय, अरविंद कुमार, सुभाष कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Bachhwara, Begusarai | Aug 11, 2026
मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन,सफल छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय परीक्षा में शामिल Dainik Bhaskar News18 India Aaj Tak ABP Live India Today News24 बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के सभागार में सोमवार को मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव लेखपाल विनोद कुमार एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ शिवनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के 18 संकुल स्तरीय विद्यालयों से कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पूर्व संकुल समन्वयक डॉ मनोरंजन कुमार एवं शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना, उनमें राष्ट्र भावना जागृत करना और उनकी बौद्धिक क्षमता, ज्ञान एवं प्रतिभा का आकलन करना था। उन्होंने ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सफल छात्र-छात्राएं अगले मंडे मेगा क्विज की जिला स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगे, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए अलग-अलग वर्गों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक, संबंधित विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय पर प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लेखपाल विनोद कुमार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. शिवनाथ प्रसाद, शिक्षक आनंद त्रिवेदी, किसलय कुमार, डॉ. संजय कुमार, संतोष राय, अरविंद कुमार, सुभाष कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। - Bachhwara News