चूरू: जिले के वैद्य दंपति ने मेडिकल कॉलेज में देहदान का संकल्प लिया, प्रिंसिपल ने माल्यार्पण कर किया अभिनंदन
Churu, Churu | Aug 8, 2025 चूरू जिले के रिटायर्ड वैद्य श्यामलाल शर्मा और उनकी पत्नी शशि शर्मा ने मृत्यु के बाद भी समाज के लिए उपयोगी बनने का संकल्प लेते हुए देहदान का निर्णय किया है। दोनों शुक्रवार को चूरू मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार को औपचारिक सहमति पत्र सौंपा। करीब दो साल पहले से उनके मन में देहदान करने का विचार था।