पुष्पराजगढ़: पुष्पराजगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सीईओ ने ज़िला पंचायत में लिया जायजा
गुरुवार 3:00 बजे जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने पुष्पराजगढ़ विकासखंड के नौगंवा, भमरहा, लेढरा, नगुला एवं करपा ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाला प्रवेशोत्सव, एचपीवी टीकाकरण अभियान एवं सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की।