बाढ़: गर्मी का असर: बाढ़ के अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टर ने धूप और दूषित खाने से बचने को कहा
Barh, Patna | Apr 25, 2026 बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को मरीजों की संख्या अत्यधिक देखी गयी।अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या को देखते हुए इस संबंध में अस्पताल के डॉक्टर डॉ. अरविंद कुमार झा ने बताया कि ऐसे तो बाढ़ एक बड़ा अनुमंडल है हर दिन एक्सीडेंटल या फिर ओपीडी में कई लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। लेकिन अभी गर्मी का मौसम है इसलिए उल्टी, दस्त या फिर डिहाइड्रेशन मरीज ज्यादा हैं।