खेरागढ़: खेरागढ़ में शादी का झांसा देकर गर्भवती युवती से शोषण व मारपीट, आरोपी दूसरी शादी की तैयारी में
Kheragarh, Agra | May 10, 2026 खेरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरवर में प्रेम प्रसंग और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अजय सिंह ने 2019 से उसे प्रेम जाल में फंसाकर रखा और शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण किया। वर्तमान में पीड़िता तीन माह की गर्भवती है। विवाद तब बढ़ा जब आरोपी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी करने लगा