बिसौली: आसफपुर क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर बच्चों को प्रेरित किया
Bisauli, Budaun | Apr 23, 2026 त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर में प्रधानाचार्य के निर्देशन में गुरुवार को 11 बजे करीब स्कूल चलो अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान के दौरान शिक्षकों की टीम ने ग्राम मोकमपुर, नरौली, नरोरा आदि गांवों में घर-घर जाकर छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा के महत्व को समझाया।