बक्सर: बक्सर के रेड रोज पब्लिक स्कूल में चोरों ने रातभर ताला तोड़कर नकदी, प्रिंटर और CCTV कैमरे चुराए
Buxar, Buxar | Jul 28, 2026 औद्योगिक थाना क्षेत्र के खैरारी उपाध्यायपुर रोड स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में सोमवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने स्कूल के कई कमरों और कार्यालय का ताला तोड़कर लॉकर में रखी नकदी, प्रिंटर, पेन ड्राइव और सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।