मंझनपुर: कोल्हुआ गांव में 24 वर्षीय युवती की गला काटकर निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में सोमवार को समय करीब 7 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय युवती की गला और हाथ काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वीभत्स वारदात के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव व कौशाम्बी सर्किल के सीओ पहुंचे हुए हैं।