मंझनपुर: टीकरडीह में मिट्टी का टीला ढहने से 5 की मौत, 4 घायल, डीएम ने घायलों का जाना हाल, सभी का इलाज जिला अस्पताल में
टीकरडीह गांव में भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के बाहर मिट्टी का एक बड़ा टीला अचानक ढह गया। टीले के नीचे दबने से मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन में मंझनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।