पाली: पाली स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाने के अभाव में गेहूं की खरीद ठप, किसानों ने लगाया गुमराह करने का आरोप
Pali, Lalitpur | Apr 15, 2026 कस्बा पाली स्थित गल्ला मंडी में सरकार द्वारा सरकारी गेहूं क्रय केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जहां उक्त मामले में किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि केंद्र पर संबंधित केंद्र प्रभारी द्वारा बारदाना न होने की बात कहते हुए लगातार किसानों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने उक्त मामले में गेहूं की खरीद हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की।