एत्मादपुर: सीता नगर में यूपीपीसीएस में 46वीं रैंक लाने वाली पूनम झां का भव्य स्वागत, संघर्ष और मेहनत की मिसाल बनीं
Etmadpur, Agra | Apr 2, 2026 आगरा के सीता नगर की कुमारी पूनम झां ने UPPCS परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाली पूनम ने अध्यापक की नौकरी करते हुए वर्षों तक कड़ी मेहनत कर यह सफलता पाई। उनकी उपलब्धि पर सीता नगर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां लोगों ने फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया। उनकी सफलता बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।