BAGHPAT DESK : दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान सावित्री के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ भी की है।
थाना प्रभारी केवल सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण प्रतीत हो रही है। हालांकि, मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Baghpat, Bagpat | Jul 30, 2026