टीकमगढ़: BJP ने फर्जी कॉल सेंटर के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुईन खान को पार्टी से किया निष्कासित, जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र
भोपाल में फर्जी कॉल सेंटर के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुईन खान को भाजपा से निकाल दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने पत्र जारी कर यह कार्यवाही की है। मुईन खान 2022 में भाजपा की टिकट पर वार्ड नंबर 22 से नगर पालिका चुनाव लड़े थे। वह चुनाव हार गए थे।