चौथम: पिपरा से भारी मात्रा में विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद
चौथम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिपरा स्थित एक शराब कारोबारी के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा। चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा गांव निवासी शराब कारोबारी राजीव गुप्ता के घर छापेमारी की गई। जिसमें राजीव गुप्ता के घर से 219 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।