चौथम: मानसी बाजार से हटाया जा रहा है अतिक्रमण
जिले के मानसी बाजार में स्टेट हाईवे 95 के निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने का काम चरम पर है। उल्लेखनीय है कि गत 19 फरवरी से जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वही लोग स्वयं अपनी दुकान व मकान को स्वेच्छा से चिन्हित जगह से हटा रहे हैं। डीएम के निर्देश पर अंचल अमीन द्वारा मानसी बाजार से बदलाघाट तक सड़क निर्माण को लेकर सरकारी जमीन चिन्हित की जा चुकी है