चौथम: हरदिया में आरोपी के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस, भय से आरोपी ने किया सरेंडर
लूटपाट मामले के एक पुराने में केस में गुरुवार को चौथम थाना पुलिस हरदिया गांव में फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने गई हुई थी। लेकिन पुलिस के दबिश के कारण फरार आरोपी ने उसी वक्त पुलिस को सरेंडर कर दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदिया गांव निवासी रुदल सिंह के रूप की गई है।