चौथम: तेगाछी गांव में किशोरी के साथ मारपीट, थाना में शिकायत
जिले के तेगाछी गांव में एक किशोरी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रिंगों शर्मा की 16 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी ने बताई कि उसके गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। जब उसकी मां उसे बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया।