चौथम: चौथम ट्रायसेम भवन में जीविका कर्मियों की बैठक
चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में सामूहिक संवाद को लेकर ठुठ्ठी मोहनपुर जीविका महिला संकुल की एक बैठक हुई। जिसमें आईबीसीवी मैनेजर संतोष कुमार द्वारा जीविका सामूहिक संवाद कार्यक्रम के तहत सामुदायिक संरचना, स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन को सशक्त एवं सुदृढ़ करने हेतु कई टास्क दिए गए।