डंडई: वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की कार्रवाई,बीडीओ ने कनीय अभियंता से छीना प्रभार,80 हजार की निकासी पर उठे थे सवाल
Dandai, Garhwa | Nov 5, 2026 डंडई। प्रखंड के तरार पंचायत अंतर्गत धोबी टोला में जलमीनार मरम्मत कार्य में कथित अनियमितता का मामला सामने आने के बाद प्रखंड प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्रामीणों द्वारा वायरल किए गए वीडियो में महज तीन नल की टोटी और एक पाइप लगाने के नाम पर 80 हजार रुपये की निकासी का आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता और खर्च की गई राशि पर सवाल उठाते हुए जांच व