गया टाउन सीडी ब्लॉक: MLC डॉ. संतोष कुमार सुमन ने 5वीं बार मंत्री पद की शपथ ली, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी डॉ संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार को 5 वीं बात मंत्री पद की शपथ लेकर बिहार की राजनीति में अपनी पार्टी का नया रिकॉर्ड कायम किया है।गया जिले से आने वाले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र डॉ संतोष कुमार सुमन ने 6 वर्षों के अंदर लगातार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते हुए मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की है।