अशोकनगर में कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 12 बजे समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि 08 मार्च को रंगपंचमी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहादुरपुर तहसील के ग्राम कानीखेड़ी स्थित करीला धाम में वार्षिक करीला मेला आयोजित होगा।