समस्तीपुर: ऑल इंडिया यूनियन बैंक इम्प्लॉइज फेडरेशन के आह्वान पर यूनियन बैंक के कर्मियों ने हड़ताल की
समस्तीपुर में ऑल इंडिया यूनियन बैंक इम्प्लॉइज फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को यूनियन बैंक के बैनर तले कर्मियों ने हड़ताल किया है। इस कारण समस्तीपुर के विभिन्न प्रखंडों में अवस्थित 22 शाखाएं बंद रही। यूनियन बैंक की शाखाओं के बंद रहने के कारण जिलेभर में करीब 40 करोड़ के कारोबार पर असर पड़ा है।