समस्तीपुर: लगूनिया रघुकण्ठ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगूनिया रघुकंठ गांव की रहने वाली टुन्नी कुमारी ने बतायी की कविता देवी एवं उनके पति को शुक्रवार 3:00 बजे दिन में रास्ते के विवाद को लेकर उनके फरीक से विवाद हो गया। फरीक आक्रोशित होकर दोनों पति-पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।दोनों पति पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।